जिला उद्योग केंद्र

योजनाओं का विवरण (जिला उद्योग केंद्र, लखीसराय)


पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया

क्र. सं. योजना का नाम संक्षिप्त विवरण लक्षित लाभार्थी वर्ग पात्रता आवेदन प्रक्रिया
1 मुख्यमंत्री उद्यमी योजना राज्य सरकार द्वारा युवाओं को स्वयं का उद्योग स्थापित करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत ₹10 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। अनुसूचित जाति / जनजाति / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग / महिला / युवा i. आवेदक बिहार का निवासी हो
ii. आयु 18–50 वर्ष
iii. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक
iv. उद्योग स्थापित करने की इच्छा
v. आधार एवं पैन अनिवार्य
Online आवेदन
पोर्टल: udyami.bihar.gov.in
2 बिहार लघु उद्यम योजना राज्य के गरीब परिवारों को स्वरोजगार हेतु ₹2 लाख तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह एकमुश्त अनुदान के रूप में दिया जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग / बेरोजगार युवक-युवतियाँ i. बिहार का निवासी
ii. पारिवारिक आय ₹6,000 मासिक या उससे कम
iii. एक परिवार से एक ही सदस्य को लाभ
iv. आयु 18+
Online आवेदन
पोर्टल: udyami.bihar.gov.in
3 SIPB (Single Window System) बिहार में उद्योग स्थापित करने हेतु ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, जिसके माध्यम से विभिन्न विभागों की स्वीकृति एक ही स्थान पर प्राप्त होती है। उद्यमी / निवेशक i. बिहार में उद्योग स्थापित करने की योजना
ii. आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध
Online आवेदन
पोर्टल: sipbcare@bihar.gov.in