जिला खेल कार्यालय
योजनाएँ / कार्यक्रम
बिहार खेल छात्रवृत्ति योजना
इसके अंतर्गत राज्य के प्रतिभाशाली तथा उदीयमान खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना में प्रेरणा, सामान्य तथा उत्कृष्ट श्रेणियाँ शामिल हैं, जिनके माध्यम से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, उपकरण एवं प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है।
बिहार राज्य खेल पुरस्कार एवं सम्मान योजना
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों तथा प्रशिक्षकों को सम्मानित एवं पुरस्कृत करने हेतु यह योजना संचालित है।
खिलाड़ियों की सरकारी सेवा में नियुक्ति से संबंधित नीति
राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति प्रदान करने का प्रावधान किया गया है, जिससे खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन एवं स्थायित्व प्राप्त होता है।
खेल विकास एवं प्रतिभा संवर्धन कार्यक्रम
राज्य सरकार द्वारा खेल अवसंरचना विकास, प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार, तथा प्रखंड एवं जिला स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खिलाड़ियों के चयन एवं प्रशिक्षण हेतु विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं।